फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं सहित पांच पर अपहरण का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। दो माह पहले लापता हुए युवक के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव डबरी निवासी महेश सिंह ने गांव के ही धीरू सिंह, अर्जुन सिंह, नन्हें, मीरा देवी, सपना के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने पुत्र मुकेश के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। छह नवंबर को पुत्र मुकेश साइकिल से खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं आया। सात नवंबर को जब पुत्र मुकेश की तलाश की तो उसकी साइकिल रामगंगा के पास मिली थी। पुलिस ने महेश सिंह की तहरीर पर पुत्र मुकेश की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

थाना व जनपद शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज पुलिस ने रामगंगा के पास मुकेश की तलाश की थी। उसकी चप्पलें रामगंगा के किनारे से बरामद हुईं थीं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मुकेश की रामगंगा में तलाश की थी, लेकिन मुकेश नहीं मिला था। उसके पिता महेश सिंह ने आरोप लगाया कि घटना के दिन यह लोग पुत्र के साथ रामगंगा के पास देखे गए थे। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर युवक की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें