फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत छात्र अंशू के तार दिल्ली के लक्ष्मी नगर से जुड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चार माह पहले हुए छात्र के अपहरण के तार दिल्ली के लक्ष्मी नगर से जुड़े हैं। 16 दिसंबर को छात्र की मां ने अपने बेटे के मोबाइल नंबर पर काल की। उधर से एक युवती ने काल रिसीव की और बताया कि वह दिल्ली के लक्ष्मीनगर से बोल रही है। फिर फोन काट दिया। इसके बाद छात्र की मां ने कई बार काल की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। शुक्रवार को छात्र के नाना ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने फतेहगढ़ कोतवाल को इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फूस बंगला निवासी निवासी बलवीर का नाती राजीव उर्फ अंशू 10 अगस्त को घर से लखनऊ जाने के लिए निकला और फिर लापता हो गया। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। नाना की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। अंशू के मोबाइल की काल डिटेल में कानपुर की सिमरन व लखनऊ के तरुण से अंतिम बार बात करना पाया गया। पुलिस ने मामले को अपहरण में तरमीम कर कानपुर की सिमरन को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
नतीजा कुछ नहीं निकला था। इस पर सिमरन को छोड़ दिया गया था। इसके बाद 16 दिसंबर को अंशू उर्फ राजीव की मां मधू ने पुत्र के मोबाइल नंबर पर काल की तो घंटी गई। उधर से काल रिसीव करने वाली लड़की ने अपना नाम नहीं बताया और कहा कि वह दिल्ली के लक्ष्मीनगर में नौकरी दिलवाने के आफिस में काम करती है। उसके बाद मोबाइल काट दिया था। कई बार काल की, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। शुक्रवार को नाना बलवीर ने इन सभी बातों का उल्लेख कर एसपी से नाती को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें