फर्रुखाबाद। अनुपम दुबे के भाइयों पर भी पुलिस शिकंजा कसती जा रही है। अब उनके ब्लाक प्रमुख भाई के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें गांव सहसापुर स्थित मकान में चोरी की बिजली इस्तेेमल करने का आरोप लगाया गया है।
विजिलेंस प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने जेई अन्य अधिकारियों के साथ गांव सहसापुर में बसपा नेता अनुपम दुबे घर बिजली चेकिंग की। इस दौरान उनके घर में पास लगे ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी होते पकड़ी गई। वहां मीटर भी नहीं लगा था।
विजिलेंस प्रभारी ने एंटी पावर थेप्ट थाना फतेहगढ़ में अनुपम के भाई मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा इसी गांव के राधाकृष्ण दुबे व मिथलेश के खिलाफ भी बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।