फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैंगस्टर एक्ट में अनुपम दुबे को कोर्ट में पेश करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट/अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या-7 अंकित कुमार मित्तल ने मथुरा जेल में निरुद्ध आरोपी अनुपम दुबे को 20 मई को न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से पेश करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा और जेल अधीक्षक जिला कारागार मथुरा को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

अदालत ने भेजे गए पत्र में कहा कि थाना मऊदरवाजा में दर्ज उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में अनुपम दुबे नामजद आरोपी है। आरोपी वर्तमान में थाना कोतवाली फतेहगढ़ के मामले सहित अन्य मामलों में जिला कारागार मथुरा में निरुद्ध है। अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के लिए उसकी व्यक्तिगत उपस्थिति आवश्यक बताते हुए पेशी सुनिश्चित कराने के आदेश दिए। साथ ही प्रतिसार निरीक्षक मथुरा को भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें