फर्रुखाबाद। बद्री विशाल डिग्री कालेज में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
गुरुवार को सुबह सात बजे पहली प्रतियोगिता 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग की शुरू हुई। इसमें विनीत कुमार ने पहला, ब्रजेश कुमार ने दूसरा और सुरजीत सिंह ने तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा 5000 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिवकांत, पृथ्वीराज, आदित्य गंगवार, 5000 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में शोभा शाक्य, दीपिका, अर्चना यादव, 200 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में ब्रजेश कुमार, शीलेश कुमार, मनीष कुमार, 200 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में ज्योति कुमारी, दीपिका, शोभा शाक्य ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह भाला फेंक छात्र वर्ग में मुनीश कुमार, अर्जुन सैनी, राहुल कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। भाला फेंक छात्रा वर्ग में प्रीती यादव प्रथम रहीं। चक्का फेंक बालक वर्ग प्रतियोगिता में सर्वेंद्र सिंह और ऊंची कूद बालिका वर्ग में पूजा यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया।
1500 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रियंका, दीक्षा, राखी, 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राघवेंद्र सिंह, संदीप सिंह, विपिन कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्राचार्य डा. एके चतुर्वेदी, डा. एनके मिश्रा, डा. प्रभात सिंह, डा. हृदेश कुमार, प्रो. उमापति, डा. जयश्री मिश्रा, डा. रंजना सिंह, डा. प्रभात सिंह, डा. माधुरी दुबे, क्रीड़ाध्यक्ष डा. शरदचंद्र मिश्र और रश्मि प्रियदर्शनी आदि मौजूद रहीं।