फर्रुखाबाद। केंद्रीय विद्यालय के 51वें वार्षिकोत्सव में बच्चों ने संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रंगबिरंगी छटा बिखेरी। जिलाधिकारी ने मेधावियों को सम्मानित कर इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कक्षा 11 के बच्चों ने समाज में फैले अंधविश्वास सेे बचने के लिए प्रेरक लघु नाटिका प्रस्तुत की। स्नो व्हइट, बैले नाटिका के बाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने इटेलियन नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। प्रधानाचार्य आरसी पांडेय ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की।
छात्र-छात्राओं ने नृत्य व गायन में अपने हुनर का परिचय दिया। अंतर विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताओं और मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम एसके सिंह ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करतेे हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से बच्चों ने तैयारी कर अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को उनके कड़े परिश्रम के लिए धन्यवाद दिया।
इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, छावनी परिषद की अधिशासी अधिकारी विनीता देेशपांडेय, सीओ सिटी योगेश कुमार, प्रशिक्षु एसडीएम दिनेश मिश्रा, सुजाता पाल, एसडी लाल, शहनाज फातिमा, राजकुमार, वीके दीक्षित, शैलेश आदि मौजूद रहे।