फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने कई वर्षों से निष्क्रिय पड़े जिला ओलंपिक संघ को मान्यता देकर सक्रिय कर दिया है। अंजुम कुमार दुबे को जिला ओलंपिक संघ का जिलाध्यक्ष और अवनींद्र कुमार को महासचिव बनाया गया है।
पूर्व सभासद विजय शंकर दुबे के आवास पर गुरुवार को बैठक हुई। इसमें जिला ओलंपिक संघ का पुनर्गठन किया गया। अंजुम दुबे को जिलाध्यक्ष, मनोज रस्तोगी को उपाध्यक्ष, अवनींद्र कुमार को महासचिव, लक्ष्मन टंडन को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। योगेश शुक्ला, महेंद्र मिश्रा, मनोज टंडन, निशीत सक्सेना, अजय प्रताप सिंह, नवाब सिद्दीकी को सदस्य बनाया गया है। जिला ओलंपिक संघ के मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद चंद्र भूषण सिंह उर्फ मुन्नू बाबू व पूर्व सभासद विजय शंकर दुबे को संरक्षक बनाया गया है। महासचिव अवनींद्र कुमार ने बताया कि सभी खेलों के संघों के पदाधिकारियों से संपर्क कर बैठक की जाएगी।