फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूरीबाग में जलभराव से मुसीबत

Mon, 13 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला अंगूरीबाग के बाशिंदे जलभराव से परेशान हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि टूटी पाइप लाइन के चलते समस्या आ रही है। कई बार इसे ठीक कराने को स्थानीय सभासद और नगर पालिका कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिए लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


मोहल्ला अंगूरीबाग स्थित गेस्ट हाउस के आगे मुख्य मार्ग पर जलभराव से लोग परेशान हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि समस्या से करीब दो-तीन माह से जूझ रहे हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। मोहल्ले के मलिखान कहते हैं कि मुख्यमार्ग से गुजरी पाइप लाइन टूटी पड़ी है, जिससे जलभराव होता है। तीर्थ सिंह कहते हैं कि पाइप लाइन जुड़वाने के लिए स्थानीय सभासद

मोवीन को कई बार प्रार्थना पत्र दिए लेकिन उन्होंने नहीं सुना। अनामिका कुशवाह कहती हैं कि जलभराव से आवागमन में परेशानी हो रही है। सतीश चौहान और राकेश सिंह कहते हैं कि मुख्यमार्ग के किनारे ही उन लोगों के मकान बने हैं। जब कोई
विज्ञापन


चौपहिया वाहन तेजी से निकलता है तो गंदे पानी की छीटें दुकान और घर तक आते हैं। नगर पालिका कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया तो बताया गया कि जलकल स्टोर में सामान नहीं है। मोहल्लेवासियों ने पालिकाध्यक्ष से पाइप लाइन ठीक करवाए जाने की मांग की है।
 
वर्जन
पाइप लाइन टूटे होने की शिकायत नहीं मिली है। अंगूरीबाग में ही नई पाइप लाइन डाली जा रही है। दो-तीन दिन पहले मोहल्ले में गए भी थे लेकिन मोहल्लेवासियों ने शिकायत नहीं की। पाइप लाइन डाले जाने के चलते ट्यूबवेल भी बंद है। इससे पानी की आपूर्ति भी बंद है। फिर भी मौके पर जाकर देखेंगे। पाइप लाइन टूटी है तो उसे तत्काल जुड़वाया जाएगा।-सुहेल अली, जोन प्रभारी, सदर नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें