फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएमआर शीट पर नंबर बढ़ाने का खेल, तीन केंद्रों की 1346 कापियां सील

Mon, 13 Apr 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं की ओएमआर शीट पर नंबर बढ़ाने के मामले की जांच को पांच सदस्यीय कमेटी बना दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन परीक्षा केंद्रों की रसायन विज्ञान द्वितीय पेपर की 1346 कापियां और इनके एवार्ड ब्लैंक सील कर दिए हैं। जांच कमेटी के सदस्यों को अन्य विषयों की जांचीं गई कईं कापियों में दर्ज अंक ओएमआर शीट से भिन्न मिले हैं। फेल परीक्षार्थियों को अंक बढ़ाकर पास किया गया है। डीआईओएस ने टोली प्रभारी व सदस्यों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


मूल्यांकन केंद्र जीआईसी में बोर्ड परीक्षा की इंटर रसायन विज्ञान की कापियाें में नंबर बढ़ाकर परीक्षार्थियों को पास किया गया है। टोली 58 के डिप्टी हेड सेवानिवृत्त जीआईसी के रसायन विज्ञान प्रवक्ता बदन सिंह शाक्य ने जिन कापियों की ओएमआर शीटें जमा कीं, उनमें सफेदा लगाकर नंबर बढ़ाए गए थे। इसका खुलासा होने पर सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने कापियों का निरीक्षण किया। इसमें जांचीं गईं कापियों में नंबर बढ़ाने का बड़ा खेल सामने आया

है। कई कापियों पर 10, 13, 09 अंक अंकित थे लेकिन ओएमआर शीट में 29, 30 और 31 अंक लिखे  गए। इनमें सफेदा भी नहीं लगा था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन केंद्रों की रसायन विज्ञान द्वितीय पेपर की 1346 उत्तर पुस्तिकाओं को सील करा दिया है। इनकी दोबारा जांच के लिए पांच सदस्यों की कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में राजकीय इंटर कालेज भटासा के प्रधानाचार्य राजीव कुमार गंगवार, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिसामपुर के प्रधानाचार्य एपी
विज्ञापन


सिंह, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा राजीव मिश्रा, जीजीआईसी की रयासन विज्ञान की कनिष्ठ प्रवक्ता दीपिका राजपूत और भौतिक विज्ञान की प्रवक्ता शिल्पी को शामिल किया गया है। कमेटी के सदस्यों को कापियों का दोबारा मूल्यांकन कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि टोली 58 के डिप्टी हेड पूर्व रसायन विज्ञान प्रवक्ता बदन सिंह शाक्य, सतगुरु

महाविद्यालय उन्नाव के शिक्षक संतोष सिंह, मेजर पीजी कालेज मोहम्मदाबाद की शिक्षिका चेतना गुप्ता, आरपी इंटर कालेज कमालगंज के शिक्षक सुबोध, एमबीआरआईसी पिलखना के शिक्षक मोहम्मद इश्तियाक, पीडी महा विद्यालय के शिक्षक उमेश चंद्र व बाबू सिंह डिग्री कालेज नवाबगंज के शिक्षक  अजय राज को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनको आरोप पत्र दिया जाएगा। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद को लिखा जाएगा।  

कोठार प्रभारी पर भी संदेह
मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ के कोठार नंबर दो के प्रभारी अनिल गंगवार भी संदेह के घेरे में हैं। नंबर बढ़ाने के खेल में  इनका भी हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने उपनियंत्रक वृजकिशोर को कोठार प्रभारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। इससे विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके।

पूर्व प्रवक्ता व छह शिक्षकों के खिलाफ तहरीर
राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ के उपनियत्रंक ने पूर्व प्रवक्ता व छह शिक्षकों के खिलाफ ओएमआर शीट में सफेदा लगाकर नंबर बढ़ाने के मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच आख्या और अपराध का स्पष्ट उल्लेख न होने पर तहरीर वापस कर दी है।

उपनियंत्रक वृजकिशोर सिंह ने टोली 58 के डिप्टी हेड जीआईसी के पूर्व प्रवक्ता बदन सिंह शाक्य, परीक्षक सतगुरु महाविद्यालय उन्नाव के शिक्षक संतोष सिंह, मेजर पीजी कालेज मोहम्मदाबाद की शिक्षिका चेतना गुप्ता, आरपी इंटर कालेज कमालगंज के शिक्षक सुबोध, एमबीआरआईसी पिलखना के शिक्षक इश्तियाक, पीडी महाविद्यालय के शिक्षक उमेश चंद्र व बाबू

सिंह डिग्री कालेज नवाबगंज के शिक्षक अजय राज के खिलाफ रिपोर्ट फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के साथ विभागीय जांच आख्या और घटना का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया। इस कारण पुलिस ने तहरीर वापस कर दी। विभागीय जांच आख्या के साथ तहरीर लेकर आने की बात कही है। इस कारण उपनियंत्रक तहरीर लेकर वापस चले गए। उपनियंत्रक ने बताया कि तहरीर की एक कापी कोतवाली में दे दी है। जांच आख्या बाद में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें