फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पत्नी के न आने से नाराज पति 132केवी के हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

विज्ञापन
फोटो-35 गांव मुबारिकपुर गांव मुबारिकपुर में बिजली के टावर चढ़ा युवक। संवाद
विज्ञापन
जहानगंज/कमालगंज(फर्रुखाबाद)। तीन माह पूर्व मायके गई पत्नी ने साथ आने से मना किया तो गांव मुबारिकपुर में गुस्साए पति ने घर पहुंच 132केवी लाइन के हाईटेंशन टावर पर चढ़कर हंगामा किया। युवक ने यूपी 112 पर कॉल कर खुद के टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की बात कही। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया। युवक पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर युवक को नीचे उतारा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी मदनलाल का पुत्र रवि कुमार सोमवार शाम करीब 7:30 घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित मूसाखिरिया गांव में लाखन सिंह के खेत में खड़े हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। यहां से उसने यूपी 112 पर कॉल की और बताया कि वह आत्महत्या करने के लिए 132केवी लाइन के पोल पर चढ़ गया है। इसकी जानकारी होते ही थाने में खलबली मच गई। प्रभारी थाना अध्यक्ष रामबाबू सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस ने रवि को नीचे उतरने के लिए कहा तो, उसने बताया कि पत्नी के आने पर ही नीचे उतरेगा। युवक घंटों इसी जिद पर अड़ा रहा। जानकारी मिलते ही पहुंची मां ममता देवी ने भी समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन युवक नीचे नहीं उतरा। मां ममता ने बताया कि रवि ने करीब एक वर्ष पूर्व मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के चिर्रा निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। वह तीन माह पूर्व मायके चली गई थी, तबसे वह लौटकर नहीं आई। सोमवार सुबह पुत्र उसे बुलाने गया था, लेकिन मायके वालों ने उसे आने नहीं दिया। इससे नाराज होकर पुत्र ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

घटना की भनक लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। एक घंटा बीत जाने पर भी जब युवक नीचे नहीं उतरा तो पुलिस ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस पर करीब 9:35 बजे फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें