फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पुरानों को जनता ने दिया मौका

Mon, 14 Dec 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ब्लाक बढ़पुर क्षेत्र की जनता ने पुरानों को फिर प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। बढ़पुर ब्लाक में कोई पांचवीं बार तो कोई चौथी और तीसरी बार प्रधान बना है। फिर से चुने जाने के बाद प्रधानों का कहना है कि विकास कार्यों को लेकर जनता उन्हें बार-बार चुन रही है। वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


ग्राम सभा चांदपुर से पांचवीं बार मुन्नी देवी को जनता ने चुना है। चुनाव जीतने के बाद मतगणना स्थल से बाहर निकलते ही लोगों ने उनका फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मुन्नी देवी भाष्कर कहती हैं कि सबसे पहले वह प्राथमिकता के साथ गरीबों को इंदिरा आवास दिलवाएंगी।

ग्राम सभा नूरपुर से हरीकृष्ण तीसरी बार प्रधान बने। हरीकृष्ण कहते हैं कि उनकी प्राथमिकता कच्ची गलियों को सीमेंटेड करवाने की होगी। ग्राम सभा सोताबहादुपुर से जमील अहमद के पास लगातार तीसरी बार प्रधानी रही। वर्ष 2000 में महिला सीट होने पर इनकी पत्नी जरीना बेगम चुनाव जीतीं।
विज्ञापन


इसके बाद दो बार खुद जमील अहमद प्रधान रहे। वर्ष 2015 में फिर से महिला सीट होने पर जरीना बेगम को जनता ने प्रधान चुना। प्रधान पति जमील अहमद का कहना है विकास कार्य उनकी पहली प्राथमिकता है। इसी तरह ग्राम सभा आमिलपुर से दयाराम शाक्य भी दूसरी बार प्रधान बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें