फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लक्ष्मी पूजन के लिए दो घंटे का श्रेष्ठ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व है। मान्यता है कि प्रदोष काल में स्थिर लग्न के दौरान पूजन करने से घर-परिवार और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस बार आयुष्मान, लुंबक और त्रिग्रही योग के बीच आठ नवंबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा। घरों में लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए शाम 6:15 से 8:20 बजे तक का समय विशेष शुभ रहेगा।
विज्ञापन

आचार्य डॉ. प्रदीप नरायन शुक्ल ने बताया कि दीपावली पर प्रदोष काल और निशीथ काल पूजन के लिए श्रेष्ठ माने जाते हैं। शाम 6:15 से 8:20 बजे तक वृषभ लग्न में घर, दुकान और कार्यालयों में लक्ष्मी-गणेश का पूजन करना विशेष फलदायी रहेगा। इसके अलावा रात 12:42 बजे से निशीथ काल शुरू होगा। इस अवधि में लक्ष्मी पूजन के साथ मंत्र सिद्धि और तंत्र साधना जैसे अनुष्ठान किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि आठ नवंबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी सुबह 11:27 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू होकर अगले दिन दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। स्वाति नक्षत्र का संयोग भी सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। ऐसे में प्रदोष काल और स्वाति नक्षत्र के संयोग में आठ नवंबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन


व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजन के शुभ मुहूर्त
* धनु लग्न : सुबह 9:30 से 11:36 बजे तक
* अभिजित मुहूर्त : सुबह 11:24 से दोपहर 12:36 बजे तक
* कुंभ लग्न : दोपहर 1:22 से 2:54 बजे तक
* मीन लग्न : दोपहर 2:54 से शाम 4:10 बजे तक
=======

घरों में लक्ष्मी-गणेश पूजन
* वृषभ लग्न : शाम 6:15 से 8:20 बजे तक (विशेष शुभ)
* मिथुन लग्न : रात 8:15 से 10:15 बजे तक
=======
नौ नवंबर को गोवर्धन पूजा
* कुंभ लग्न : सुबह 11:32 से दोपहर 1:31 बजे तक
* मीन लग्न : दोपहर 3:03 से शाम 5:15 बजे तक
======
भैया दूज पर डेढ़ घंटे रहेगा राहुकाल
भाई-बहन के स्नेह का पर्व भैया दूज 11 नवंबर को मनाया जाएगा। आचार्य डॉ. प्रदीप नरायन शुक्ल के अनुसार इस दिन दोपहर तीन से शाम 4:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस अवधि में भाई को तिलक करने से बचना चाहिए। सुबह 11:36 से दोपहर 12:24 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। इसके अलावा दोपहर 1:23 से 2:55 बजे तक कुंभ लग्न, शाम 6:06 से 7 बजे तक वृषभ लग्न और शाम 7 से 10:13 बजे तक मिथुन लग्न में तिलक करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें