फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत, श्मशान भूमि से कब्जे में लिया शव

Sat, 07 Jun 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। रेलवे लाइन के किनारे बकरी हटाने गई एक वृद्धा ट्रेन की चपेट में आ गई। मौके पर मौत के बाद परिजन शव लेकर श्मशान भूमि ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जाजपुर बंजारा निवासी स्व. रामशरण बाथम की पत्नी शारदा देवी (60) शनिवार को रेलवे लाइन के किनारे बकरी चरा रही थीं। शाम करीब चार बजे उन्हें फर्रुखाबाद से टूंडला की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन आने की आवाज सुनाई दी। बकरी ट्रेन की चपेट में न आ जाएं, इसलिए वह बकरियों को हटाने रेलवे लाइन जा पहुंचीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शारदा ने जब बकरियों को भगाया, तो वह रेलवे लाइन पर ही भागने लगीं। जब तक वह रेल लाइन से हट पाती कि ट्रेन ने शारदा को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पहुंचे परिजन शव लेकर चले गए। इसी दौरान प्वाइंटमैन अवनीश सिंह ने नीबकरोरी रेलवे स्टेशन को सूचना दी। रेलवे ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

दरोगा सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने श्मशान भूमि पर पहुंचकर शारदा का शव कब्जे में ले लिया। प्वाइंटमैन अवनीश सिंह ने थाने में बताया कि महिला ट्रेन आने पर पटरी पर लेट गई थी। शारदा के दो पुत्र गोविंदा और गोपाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें