फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुलिस लाइन मैदान में सजेगा एथलेटिक्स का ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 69वीं माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता छह से आठ अक्तूबर तक पुलिस लाइन फतेहगढ़ के मैदान में होगी। प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए व्यायाम शिक्षकों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। संयोजक फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज कमालगंज के प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक से विभिन्न कॉलेजों में तैनात व्यायाम शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन

मैदान पर ट्रैक की मार्किंग, चूना डालने समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए राहुल यादव, अभिषेक अवस्थी, धनंजय सिंह, तुषार चौधरी, सुनील कुमार पाल, केशव गंगवार, सुब्रत शाक्य, सतेंद्र सिंह, इंजाज अहमद सिद्दीकी, अर्जुन प्रताप सिंह और देव नारायण सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी संबंधित व्यायाम शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षक प्रतियोगिता में निर्णायक और आयोजन सहयोगी की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें