फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अधिवक्ता के घर 10 लाख से अधिक की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के जेएनवी रोड भखरामऊ निवासी अधिवक्ता बृजेश कुमार के घर शनिवार सरेशाम चोरी हो गई। चोरों ने ताले तोड़कर करीब 10 लाख रुपये से अधिक के नकदी और जेवर पार कर दिए। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी के फुटेज खंगालने में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

बृजेश कुमार ने बताया कि 2 अक्तूबर को सुबह सवा सात बजे वह परिवार के साथ लखनऊ गए थे। शाम को 6.21 बजे पड़ोसी सुनील की पत्नी अंजू को लाइट जलाने के लिए फोन किया, लाइट जलाकर चली गई। पुन: अंजू ने 7.56 बजे घर का मेनगेट का ताला खुला देखा। अंदर लाइटें जल रही थीं और किसी के होने की आहट मिली। अंजू ने भयभीत होकर बाहर निकलकर बृजेश कुमार को सूचना दी। उन्होंने 112 पर पुलिस को जानकारी दी और लखनऊ से वापस चल दिए। पुलिस के पहुंचने के बाद बृजेश कुमार भी घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कमरों और अलमारी के ताले खुले थे तथा सामान बिखरा पड़ा था।
अधिवक्ता के अनुसार, अलमारी से दो लाख रुपये नकद गायब हैं। इसके साथ ही चार सोने की चेन, चार टॉप्स, पांच अंगूठी, चांदी की गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति और 32 सिक्के भी चोरी हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे में ताले टूटने की आवाज भी सुनाई दी है। पुलिस को आशंका है कि चोर मेनगेट का ताला तोड़कर घुसे और छत से भाग गए। फतेहगढ़ कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि आसपास के कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें