फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाढ़ के बीच बहनों ने निभाया राखी का फर्ज, नाव से पहुंचीं मायके

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा में आई बाढ़ भी बहनों के हौसले को नहीं रोक पाई। रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें बाढ़ के पानी को पार कर नाव से मायके पहुंचीं। भाई-बहन के प्रेम का पर्व उत्साह से मनाया।
विज्ञापन

बाढ़ के चलते तहसील क्षेत्र के 50 से अधिक गांव प्रभावित हैं। रास्तों पर दो से तीन फीट तक पानी भरा है। कई गांवों तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके बावजूद बहनों ने मायके पहुंचकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
उधर, शमसाबाद के गांव कटरी तौफीक इन दिनों गंगा में आई बाढ़ के पानी से घिरा है। वहां कटान तेजी से हो रहा है। इससे सभी परेशान हैं। इस बीच गांव की काजल ने नाव पर ही अपने भाई सचिन की कलाई पर राखी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें