फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन चैन रहा कायम, चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस

विज्ञापन
फतेहगढ़ में स्वाट टीम के साथ मौजूद एसपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हाई अलर्ट के चलते शुक्रवार को पूरे जनपद में प्रमुख स्थानों पर फोर्स तैनात रहा। धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस मुस्तैद दिखी। शहर के बाजार में इसका कोई असर नजर नहीं आया। आम दिनों की तरह बाजार गुलजार रहे। एसपी व एडीएम, एएसपी समेत सभी सीओ अपने सर्किल के थानेदारों के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। अफसरों ने लोगों से बातचीत कर आपसी सौहार्द्र कायम रखने की सलाह दी। सोशल मीडिया पर गुरुवार रात से ही पुलिस की कई टीमें लगातार काम करती रही। रात में भी किसी को घर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

छह दिसंबर 1992 के बाबरी कांड की बरसी पर पूरे जिले में हाई अलर्ट रहा। इसके चलते सुबह पुुलिस लाइन से रिक्रूटों की दो टोलियां सिटी सर्किल के तीनों थानों पर भेजी गईं।
मोहम्मदाबाद, कायमगंज, कमालगंज, जहानगंज थाना क्षेत्रों में एक-एक टोली भेजी गई। फतेहगढ़ व शहर कोतवाली क्षेत्र में जायजा लेने के बाद एसपी ने मऊदरवाजा क्षेत्र के गुरुगांव देवी मंदिर पहुंचे। वह काफी देर तक मंदिर परिसर में मौजूद रहे। वहीं एएसपी त्रिभुवन सिंह, एडीएम विवेक श्रीवास्तव भी फोर्स के साथ नगर के कई इलाकों में गए। वहां के लोगों से वार्तालाप कर अमन चैन के बारे में जानकारी की। सीओ सिटी मन्नी लाला गौंड व कोतवाल देवेंद्र दुबे ने मुस्लिम इलाकों में दौरा किया और मौलाना, काजी से बातचीत की। जहानगंज एसओ पूनम जादौन ने जरारी, भड़ौसा के अलावा अजीजलपुर के इलाकों में सीओ राजवीर सिंह के साथ भ्रमण किया। दमकल की टीम भी लालगेट पर लगी रही।
विज्ञापन

फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारियों व जवानों ने मोर्चा संभाल रखा था। यहां संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशा ली गई। उनके पास मिले सामान को भी चेक किया गया। लाइन से पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने भी दोनों स्टेशनों पर तलाशी ली। लोगों में पुलिस की सक्रियता को लेकर कौतूहल की स्थित बनी रही।
जिले की सभी सीमाओं पर पुलिस ने निगरानी बनाए रखी। गैर जनपद के वाहनों को रोक कर तलाशी ली गई। वाहनों में सवार लोगों की आईडी भी देखी गई। उसके बाद ही जिले की सीमाओं से वाहनों व लोगों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें