फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लाल सराय में नोकझोंक, दुकानदार ने तोड़ी नाली, कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने बुधवार शाम तहसील तिराहे से रोडवेज बस अड्डा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान गंदगी, अतिक्रमण और पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों से 7000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान पालिका टीम की दुकानदारों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन



पालिका टीम बुधवार शाम करीब चार बजे लाल सराय पहुंची। यहां स्थायी दुकानें लगाने वालों से जुर्माना वसूलने की बात पर एक दुकानदार ने विवाद किया। टीम ने फुटपाथ की दुकानों को नाले के अंदर करवाया। लालगेट पर एक दुकानदार ने सरकारी नाली तोड़ दी थी, जिस पर अधिशासी अधिकारी ने उसे तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि बृहस्पतिवार तक मरम्मत न होने पर जुर्माना नोटिस जारी होगा। रोडवेज बस अड्डा के सामने ठेली संचालकों को सड़क से सटाकर दुकानें न लगाने की चेतावनी दी गई। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि अभियान समय-समय पर जारी रहेगा।


अधिकारियों के अभियान समाप्त करते ही फुटपाथों पर दोबारा दुकानें सज गईं। पॉलिथीन का प्रयोग भी धड़ल्ले से जारी रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते। यह स्थिति अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें