फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातमी धुन के बीच निकाला अलम जुलूस

Tue, 27 Oct 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। मोहर्र्रम की बारह तारीख को मातमी धुनों के बीच आलीशान प्याला का अलम जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

मिनी इस्लामियां कमेटी के बैनर तले मुस्लिम समाज ने सोमवार देर रात मोहर्रम की बारहवीं तारीख को प्याला का अलम जुलूस निकाला। जुलूस में मुख्य आलीशान अलम के अलावा चार अन्य छोटे-छोटे अलम भी शामिल थे। इन्हें बच्चों ने बनाया था। मुख्य अलम पर अलीगंज के कारीगरों ने मक्का मदीना के नक्शा के अलावा अन्य इबादतगाहों की तस्वीरें उकेरी थीं।
विज्ञापन


जुलूस जामा मस्जिद से चलकर काजमखां, बजरिया, श्यामागेट, लोहाई बाजार, मुख्य चौराहा, गल्ला मंडी होता हुआ जटवारा में हाजी फजलुर्र्रहमान  के आवास पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल दो दर्जन से अधिक ढोल वादकों ने मातमी धुनें बजाकर मातम किया। जुलूूस में शामिल बच्चों द्वारा बनाए गए अलम भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। जुलूस में प्रमुख रूप से कमेटी के इरफान सिद्दीकी, मोहम्मद जफर, आसिफ मंसूरी, फहमुददीन,अब्दुल कादिर, रजी बहादुर, हबीब, बाबू, लालू, मोहम्मद अजहर मंसूरी, छोटे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें