फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवकों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट व आगजनी, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला सातनपुर पट्टिया में शनिवार दोपहर में रजत प्रताप सिंह और राजू सक्सेना पक्ष के युवकों में विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट होने लगी। इसी दौरान राजू सक्सेना की दो साइकिलों में आग लगा दी गई। दबंगों ने कई राउंड फायरिंग भी की। पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को पकड़कर शांतिभंग की कार्रवाई की। पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

सातनपुर पट्टिया निवासी रजत प्रताप सिंह का पुत्र आए दिन अंडरवियर-बनियान पहनकर गलियों में घूमता है। राजू सक्सेना और मोहल्ले की महिलाओं को यह हरकत सही नहीं लगती। शनिवार दोपहर में राजू की पत्नी मधू, पुत्र आर्यन ने विरोध किया। इस पर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान राजू के भाई जगवीर भी पहुंच गए। आरोप है कि विरोध से खफा रजत प्रताप सिंह और परिजनों ने हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान राजू के घर पर खड़ीं दो साइकिलों में आग लगा दी गई। इससे दोनों साइकिलें जल गईं। आरोप है कि विवाद के दौरान ही कई राउंड फायरिंग भी हुई। मोहल्ले में दहशत फैल गई।
थानाध्यक्ष कपिल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने रजत प्रताप सिंह और राजू पक्ष के जगवीर को हिरासत में लेकर थाने में बंद कर लिया। इसके बाद दोनों का डॉक्टरी परीक्षण कराया। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि दोनों परिवार के युवकों में विवाद हुआ था। जगवीर ने पहले मारपीट शुरू की। इसी पर रजत प्रताप पक्ष के लोगों ने भी हमला बोल दिया। उन्होंने दो साइकिलें भी जलाई हैं। फायरिंग की बात गलत है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें