फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस की जांच में घटना झूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खेत पर गई किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप की पुलिस ने जांच की, तो मामला झूठा पाया गया। सीओ ने भी पीड़िता से अकेले में बातचीत की। उसने दुष्कर्म की बात से इन्कार किया। पुलिस का कहना है कि रंजिश के चलते परिजन फंसाना चाहते थे।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को मऊदरवाजा थाने में शिकायत की। इसमें आरोप लगाया कि खेत में उसकी 14 साल की पुत्री से सामू्हिक दुष्कर्म किया गया है। उसमें कहा था कि दोपहर में किशोरी खेत पर करने गई, तभी तीन लोग उसे पकड़कर अस्पताल में ले गए। दुष्कर्म के बाद मारपीट कर शौचालय में बंद कर दिया।
काफी देर तक घर न लौटने पर खेतों की ओर देखने गई, तो शौचालय से रोने की आवाज सुनकर बाहर निकाला। मोहम्मदाबाद की घटना के बाद मामला प्रकाश में आते ही सीओ सिटी प्रदीप सिंह और थानाध्यक्ष अमित गंगवार ने पीड़िता से एकांत में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमित गंगवार ने बताया कि जांच में घटना झूठी पाई गई है। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया, उनसे रंजिश है। किशोरी ने किसी तरह की उसके साथ घटना होने से इन्कार किया है। परिजनों को डांट फटकार कर दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें