अलीगढ़ टीम के खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देते ब्लाक प्रमुख पति अरुण दुबे व अन्य।
- फोटो : पत्थरकटा-स्टेशन रोड पर छाया घना कोहरा।
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ज्ञान कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन अलीगढ़ व बरेली की टीम के साथ मैच हुआ। इसमें अलीगढ़ की टीम ने बरेली को आठ विकेट से हरा दिया।
एसएनएम ग्राउंड पर ज्ञान कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन अलीगढ़ व बरेली की टीम मैदान में उतरीं। अलीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बरेली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 101 रन बनाए। बरेली टीम के आकाश कुमार ने 23, शुभ अग्रवाल ने 13 रन बनाए।
अलीगढ़ की ओर से अमित ने तीन, भीम परमार ने नौ रन खर्च कर 3 विकेट लिए। लक्ष्य पाने उतरी अलीगढ़ टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 8.2 ओवर में दो विकेट खोकर 104 रन बना डाले। सेमीफाइनल में अलीगढ़ व फिरोजाबाद टीम का मैच होगा। अलीगढ़ की ओर से अनुभव सिंह ने 23 गेंदों पर 2 चौके व 6 छक्के मारकर 48 रन, माधव ने 24 रन बनाए। बरेली के खिलाड़ी कुनाल सिंह व हर्ष राना ने एक-एक विकेट लिया।
ब्लाक प्रमुख पति अरुण दुबे व डॉ एमपी सिंह ने मैन ऑॅफ द मैच भीम परमार व बेहतरीन बल्लेबाज अनुभव सिंह को लगातार 5 छक्के मारने पर 16 हजार नकद व चांदी का सिक्का पुरस्कार में दिया। आयोजक ज्ञान डेयरी के मालिक सत्यप्रकाश अग्रवाल व प्रायोजक मनोज तिवारी, विशन दीक्षित, आनंद सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।