फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अली, गौरी, सचिन व मोहिनी दौड़ीं सबसे तेज

Fri, 24 Jul 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड शमसाबाद की खेलकूद प्रतियोगिताएं डायट रजलामई में हुईं। दौड़, कबड्डी और खो-खो में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विजेता बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। डायट रजलामई में शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर बीईओ बेगीश गोयल ने किया। प्राथमिक स्तर 50
विज्ञापन


मीटर दौड़ बालक वर्ग में दिलीप, अरुण, साबिर, 100 मीटर दौड़ में सचिन यादव, दिलीप, अंकित, 200 मीटर दौड़ में सचिन, पवनेश, दिलीप, 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में कौशल्या, लक्ष्मी, रामलता, 100 मीटर दौड़ में कौशल्या, लक्ष्मी, रामलता, 200 मीटर दौड़ में मोहिनी, कौशल्या, रामलता क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी में

प्राथमिक विद्यालय रजलामई के बच्चों ने बाजी मारी। वहीं उच्च प्राथमिक  स्तर की स्पर्धाओं में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नीलेश, अली मोहम्मद, त्रिलोकी, 200 मीटर दौड़ में अली मोहम्मद, दिलीप, सोहित, 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में काजल, शमसुल, कांती, 200 मीटर दौड़ में गौरी, आकांक्षा और कल्पना ने क्रमश: पहला, दूसरा और
विज्ञापन


तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक स्कूल कलार और बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय शमसाबाद ने बाजी मारी। खो-खो बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक स्कूल नगला नगला कलार विजयी रहा। प्रतियोगिताएं जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, आलोक यादव, मनीष यादव, कुलदीप यादव और संजीव

यादव की देखरेख में संपन्न हुईं। डायट प्रवक्ता ऋचा यादव, मुकुंदी सिंह यादव और बीईओ बेगीश गोयल ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एबीआरसी महेंद्र यादव, मनोज कुमार, नितिन गंगवार, दिनेश कुमार, विवेक, राजवीर, अभिषेक, रचना गंगवार, विनोद कुमार और प्रिया सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें