फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर की सोने की खरीददारी

Tue, 10 May 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सराफा दुकान पर खरीददारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के अवसर पर सराफा बाजार में रौनक रही। हालांकि इस बार महंगाई के चलते बिक्री पर करीब 35 प्रतिशत का फर्क पड़ा। सोने की रेडीमेड ज्वैलरी की डिमांड ज्यादा रही। जिले में पांच करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगाया गया।
विज्ञापन


सोमवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर शहर के त्रिपोलिया चौक, घुमना बाजार, रेलवे रोड, सेठ गली, कोतवाली रोड फतेहगढ़, चूड़ी वाली गली फतेहगढ़ आदि सराफा बाजारों में सोने के आभूषणों की खरीददारी करने लोग दुकानों पर पहुंचे। लोगों को रेडीमेड ज्वैलरी खूब भाई। महिलाओं ने रेडीमेड सोने के सुईधागा, अंगूठी, झाले,  कुंडल आदि खरीदे। सराफा दुकानदार शिवांग रस्तोगी ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल अक्षय तृतीया पर सोने के दाम बढ़े हैं।
 
सोना 30 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। दाम बढ़ने के चलते बिक्री पर करीब 35 प्रतिशत का फर्क पड़ा है। श्री सराफा कमेटी एसोसिएशन फर्रुखाबाद के अध्यक्ष मनोज रस्तोगी ने बताया कि इस बार सोने के दाम बढ़ने से बिक्री पर 35 से 40 प्रतिशत तक का असर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें