फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकलगंज के लोगों का तहसील दिवस में हंगामा

Tue, 18 Aug 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में ग्राम सभा आकलगंज के ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। उन्होंने अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा कराए जाने की मांग की। एसडीएम सदर ने ग्रामीणों को समझाकर उनसे ज्ञापन लिया। इस दौरान 75 प्रार्थना पत्रों में से 16 लोगों को मौके पर राहत मिल सकी। उधर, तहसील अमृतपुर में जिलाधिकारी 87
विज्ञापन


फरियादियों में से सिर्फ आठ फरियादियों को ही मौके पर न्याय दिलवा सके। कायमगंज में 84 फरियादियों में से 14 को राहत मिल सकी। सदर तहसील में एसडीएम सदर सुनील वर्मा ने मंगलवार को फरियादियों की समस्याओं को सुना। दोपहर बाद फरियादियों ने लाइन लगाकर प्रार्थना पत्रों का पंजीकरण कराया। करीब 1 बजे अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल

तहसील पहुंचे और समस्याएं सुनीं। इससे पहले ग्राम सभा आकलगंज के ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इनका कहना था कि उनका गांव जनेश्वर मिश्र योजना के तहत चयनित है। तीन गलियों का निर्माण अभी तक नहीं कराया गया है। इससे गलियों में गंदगी और कीचड़ रहता है। उन्होंने गलियों का निर्माण नाली सहित कराए जाने की मांग
विज्ञापन


की। एसडीएम ने ग्रामीणों से ज्ञापन लेकर उन्हें शांत किया। तहसील दिवस में नुनहाई निवासी किशोरीलाल ने वृद्धावस्था पेंशन की मांग की। मेरापुर के शिवशंकर ने जमीन कब्जाने की नीयत से दबंगों के धमकाने की शिकायत की। झसी के अवधेश कुमार, मुकेश ने घरों के ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन हटाए जाने की मांग की। आवाजपुर के रामलाल, फूल

सिंह और महेंद्र सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनके गांव में पानी की टंकी है लेकिन पाइप लाइन सिर्फ एक ही गली में है। उन्होंने पूरे गांव में पानी की लाइन डलवाए जाने की फरियाद लगाई। नुनहाई के पंकज कुमार ने फरियाद लगाई कि जमीन के बैनामा के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए मोहल्ले के लोगों ने उनसे दो लाख रुपये ठग लिए। मांगने पर जानमाल

की धमकी देते हैं। इस अवसर पर तहसीलदार सदर आरपी चौधरी, तहसीलदार न्यायिक मनोज कुमार, ईओ पीके श्रीवास्तव, जेई फरहत अली, लेवर इंस्पेक्टर हरकरन यादव और डूडा लिपिक नसीम अहमद जावरी आदि मौजूद रहे।
उधर, तहसील अमृतपुर में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार  सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ। दलौतियापुर के सुरेशचंद्र

ने राशन दिलवाने, कुम्हरौर के प्रभाकर त्रिवेदी ने बिजली बिल ठीक कराने, हमीरपुर के रामरईस ने गांव की बिजली लाइन काटकर दूसरे गांव में डाले जाने की जांच करवाए जाने की फरियाद लगाई। करनपुरदत्त के धीरेंद्र ने चकरोड की पैमाइश कराने, हरसिंगपुर गहलवार के अंकित सिंह ने सफाई कर्मचारी न आने की शिकायत की। गिरीशचंद्र ने ग्राम समाज की

जमीन से कब्जा हटाने की मांग की। इस अवसर पर एएसपी रामभुवन चौरसिया, सीएमओ डा. राकेश कुमार, एसडीएम प्रेमनाथ, तहसीलदार शेख आलम गीर, बीएसए योगराज सिंह, डीआईओएस भगवत पटेल, डीएसओ हिमांशु द्विवेदी, बीडीओ देवेंद्र चौहान, और जिला कृषि उप निदेशक एके सिंह आदि मौजूद रहे।

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार  एसडीएम बीडी वर्मा की अध्यक्षता में लगे तहसील दिवस में 84 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 14 शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया गया। शिवरई बरियार गांव से आए ग्रामीणों ने बीएलओ की डयूटी कर रहे प्रेरक पर अपने चहेतों के वोट बनाने और 500 से अधिक मतदाताओं के वोट काटने का आरोप

लगाया। उन्होंने बताया कि बीएलओ का पिता प्रधान पद का संभावित दावेदार है। उसे लाभ पहुंचाने के लिए बीएलओ द्वारा लोगों के वोट काटे गए हैं। एसडीएम ने उन्हें जांच का भरोसा दिया। इस दौरान सीओ प्रकाश कुमार, तहसीलदार विनोद जोशी, एसएचओ रूम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें