फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफियाओं को संरक्षण देती है अखिलेश सरकार: केशव

Thu, 16 Feb 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को तकीपुर में पार्टी प्रत्याशी नागेंद्र सिंह राठौर के पक्ष में चुनावी जनसभा में कहा कि अखिलेश सरकार गुंडा, माफियाओं को संरक्षण देती है। सैफई परिवार व आजम खां के इशारे पर पुलिस काम करती है।
विज्ञापन



11 मार्च को गुंडे या तो प्रदेश छोड़कर भाग जाएंगे या फिर जेल जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दो चरणों के चुनाव में बीजेपी 120 सीटें जीतने जा रही है।  बीजेपी सरकार बनते ही एक करोड़ गरीब परिवारों को गरीब कल्याण कार्ड दिए जाएंगे।

बेटी के जन्म पर 6000 रुपये व 50 हजार रुपये का विकास बांड देंगे जो 21 वर्ष की आयु तक दो लाख रुपये का हो जाएगा।  भाजपा किसानों को बिना ब्याज पर लोन देगी। कर्ज माफ करेगी। उप्र में उद्योगों की बाढ़ आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 फीसदी युवाओं को रोजगार देंगे। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी भर्ती में इंटरव्यू
नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें