फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने दो वर्ष में पहने 80 करोड़ के सूट: आजम

Thu, 16 Feb 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
जरारी में सभा को संबोधित करते आजम खां। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री आजम खां ने गुरुवार को जरारी गांव स्थित दंगल मैदान पर सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी के पक्ष में चुनावी जनसभा में कहा कि खुद को फकीर बताने वाले पीएम नरेंद्र मोदी दो वर्ष के दौरान 80 करोड़ रुपये के सूट पहन चुके हैं। इसका हिसाब उनसे जनता ले।


उन्होंने कहा कि तीन तलाक की बात करने वाले भाजपाई कौन होते हैं। तीन तलाक के मुद्दे पर जो महिलाएं मोदी से मिलती हैं वे घर नहीं बसाना चाहती हैं। कहा कि नोटबंदी से देश दिवालिया होने की कगार पर आ गया था। नोटबंदी से 200 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


कई मजदूर भूखों मरने की कगार पर पहुंच गए। आजम ने कहा कि दंगों  के आरोपी अमित शाह को गुजरात बदर किया गया था। इसके बावजूद उनके हाथ में बीजेपी की कमान है। उन्होंने जामा मस्जिद के इमाम पर भी कटाक्ष किए। आजम खां ने कहा कि मोदी जवाब दें कि जवानों को सरहद पर कब तक तक मरवाएंगे?
विज्ञापन


उन्होंने सपा में बाप-बेटों के बीच पुल का काम किया है। इससे साइकिल सिंबल बचा। पार्टी बची। रिश्ते बचे।आजम खां की सभा के दौरान कायमगंज विधानसभा के निवर्तमान विधायक अजीत कठेरिया शामिल होने के लिए पहुंचे। मंच के पास दरोगा आनंद सिंह भदौरिया ने उन्हें रोक दिया।

यह देख वहां खड़े वरिष्ठ सपा नेताओं ने दखल देकर उन्हें मंच पर बुलाया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें