फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर अखंड पाठ

Thu, 06 Nov 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-24 सिखलाइट गुरुद्वारा में अरदास करते सेंटर कमांडर ब्रिगेडियर मनीष जैन व अन्य सैन्य अधिकारी - फोटो : बरनाटीकर के पास हाईवे किनारे कतारों में खड़े ट्रक।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व पर बुधवार को गुरुद्वारों में अखंड पाठ और लंगर हुआ। सिखलाइट सेंटर और शहर के गुरुद्वारों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सिखलाइट रेजीमेंटल सेंटर के गुरुद्वारे में अखंड साहिब पाठ के समापन के बाद शबद कीर्तन और अरदास हुई। कार्यक्रम में सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर मनीष जैन, डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह सहित राजपूत और सिखलाइट रेजीमेंट के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। अरदास के बाद लंगर हुआ, इसमें श्रद्धालुओं ने प्रेम और सेवा भाव से भाग लिया।
वहीं लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारे में भी प्रकाश पर्व मनाया गया। ज्ञानी मंगल सिंह ने गुरु से अरदास की। रागी जत्थे शबद-कीर्तन और प्रवचन करते रहे। संगत ने पंगत में बैठकर लंगर छका। शहर के सभी गुरुद्वारे रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से जगमगा उठे। सुबह निकाली गई प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा प्रबंध कमेटी के प्रधान सरदार सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि आठ नवंबर को नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। नौ नवंबर को कर्नलगंज गुरुद्वारा में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा।

फोटो-24 सिखलाइट गुरुद्वारा में अरदास करते सेंटर कमांडर ब्रिगेडियर मनीष जैन व अन्य सैन्य अधिकारी- फोटो : बरनाटीकर के पास हाईवे किनारे कतारों में खड़े ट्रक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें