फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानमंडल की बैठक में भाग नहीं ले सकेंगे अजय राय

Thu, 28 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल में निरुद्ध चल रहे बनारस के विधायक अजय राय विधानमंडल के प्रथम सत्र में भाग नहीं ले सकेंगे।  प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में भेजे पत्र में कहा है कि राज्यपाल 29 जनवरी 2016 को विधानमंडल का प्रथम सत्र संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


विधायक अजय राय को विधानमंडल की बैठक में शामिल होने के लिए बुलावा पत्र भेजा गया है। पत्र मिलने के बाद कांग्रेस के जिला महामंत्री डा. दिनेशचंद्र अग्निहोत्री ने सेंट्रल जेल में बंद विधायक अजयराय से गुरुवार को मुलाकात की। जिला महामंत्री ने बताया कि राज्यपाल के बुलावे के बाद भी बनारस के विधायक अजयराय को लखनऊ नहीं भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक के साथ नाइंसाफी की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, सेंट्रल जेल अधीक्षक वेदप्रकाश तिवारी ने बताया कि किसी कारण से विधायक अजयराय को लखनऊ नहीं भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें