फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक अजय राय को मिली चुनाव लड़ने की सजा: प्रदीप

Sun, 27 Dec 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप माथुर ने सेंट्रल जेल में बंद बनारस के विधायक अजय राय से मुलाकात की। मुलाकात करने के बाद निकले विधायक के नेता ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की सजा कांग्रेस विधायक अजय राय को मिली है।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 10.30 बजे विधायक दल के नेता प्रदीप माथुर, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा और जिला महामंत्री डा. दिनेश अग्निहोत्री आदि कांग्रेसी नेता सेंट्रल जेल में बंद विधायक अजय राय से मिलने पहुंचे। प्रदीप माथुर ने विधायक का हालचाल लिया।

मुलाकात कर दोपहर करीब 12.30 बजे सेंट्रल जेल से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रदीप माथुर ने कहा कि कांग्रेस विधायक पर षणयंत्र के तहत रासुका लगवाया गया है। नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की विधायक को सजा दी गई है। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा प्रदेश में दंगा कराना चाहती है।
विज्ञापन


दोनों एक ही थैले के चट्टे-बट्टे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक को जेल से निकालने के लिए कांग्रेस प्रयासरत है। इस अवसर पर शिवम तिवारी, वरुण तिवारी, राकेश सगर और सत्यम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें