फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून किसान के नहीं, अडानी-अंबानी के हित में: संजय सिंह

विज्ञापन
सांसद संजय सिंह का स्वागत करते आप के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। आम आदमी पार्टी की सभा में सांसद संजय सिंह ने कृषि कानूनों का जमकर विरोध करते हुए भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसान के हित में नहीं, अडानी व अंबानी के हित के लिए बनाए गए हैं। केंद्र सरकार भी उन्हीं के इशारे पर चल रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रजलामई स्थित गेस्ट हाउस में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की सभा में राज्यसभा सांसद संजय सिंह भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी है।
किसान पर दिल्ली में लाठी पड़ रही हैं। जो कृषि कानून बनाए गए हैं, वे किसानों नहीं, बल्कि अडानी व अंबानी के लिए हैं। भाजपा सरकार ने गुंडाराज खत्म करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

जबकि इस सरकार में बच्चियों और पत्रकारों की हत्याएं हो रही हैं। शहीद भगत सिंह के वंशजों और किसानों को आतंकवादी कहने वाली भाजपा सरकार को जनता जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि कन्नौज के तिर्वा में उनके स्वागत के लिए जो कार्यकर्ता खड़े थे, उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। यह आम आदमी की फौज है, इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
सांसद ने कहा कि उनके ऊपर दिल्ली में केंद्र सरकार ने 14 मुकदमे लगवाए थे। कोरोना जांच पर सवाल उठाया कि उत्तर प्रदेश में 956 लोगों की कोरोना जांच फर्जी तरीके से कराई गई। इन मरीजों का पता ही नहीं चला।
प्रदेश में यदि पंचायत व जिला पंचायत का चुनाव सिंबल से हुआ तो आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी को सिंबल (चुनाव चिह्न) देकर चुनाव में उतारेगी। इससे पूर्व फैजबाग में आप सांसद का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
सांसद ने पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कानपुर महानगर अध्यक्ष अरविंद कटियार, जिलाध्यक्ष विनय मिश्रा, जिला महासचिव राजगौरव पांडेय, राहुल गंगवार, कल्लू गंगवार, साकेत, वतन गंगवार, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें