द्वितीय फीडर का ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद देर रात प्रथम फीडर की केबिल
फुं क गई। इससे नगर को 24 मेें एक घंटा भी बिजली नसीब नहीं हुई। इससे शहर
में पानी का संकट हो गया। प्रथम फीडर की केबिल फुंकने से नगर को कंपिल से
जोड़कर बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है। इससे अब कायमगंज के साथ-साथ
कंपिल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
गुरुवार को नगर के द्वितीय फीडर
को सप्लाई देने वाला रूटौल उपकेंद्र पर लगा 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक
गया था। शुक्रवार को टेस्ट टीम के ट्रांसफार्मर को फुंका बताने के बाद
विभागीय अधिकारियों ने द्वितीय फीडर को प्रथम फीडर पर लगे 8 एमवीए के
ट्रांसफार्मर से जोड़कर सप्लाई चालू करने का प्रयास किया था। रात 10 बजे
सप्लाई आते ही प्रथम फीडर की सप्लाई ठप हो गई।
पता चला कि चीनी मिल के पास
रेलवे लाइन के नीचे से निकली प्रथम फीडर की केबिल से सप्लाई आगे ही नहीं
जा रही है। हालांकि कर्मचारियों ने देर रात तक केबिल सही करने का प्रयास
किया। इससे प्रथम फीडर की सप्लाई सारी रात ठप रही। सुबह कर्मचारियों से जेई
ने कंपिल की केबिल को प्रथम
फीडर से जोड़कर दोपहर 1 बजे प्रथम फीडर को
बिजली दिलाई। यह लोकल फाल्ट होने के कारण एक घंटा भी न चल सकी। बिजली न
मिलने से पानी का संकट भी खड़ा हो गया। जेई गजेंद्र ने बताया कि प्रथम फीडर
की केबिल खराब होने से कंपिल से जोड़कर बिजली दी जा रही है। उन्होंने
बताया कि जल्द ही केबिल की व्यवस्था की जाएगी।
बिजली चोरी में आठ पकड़े
एसडीओ कायमगंज जेआर गौतम ने टीम के साथ गांव मंझना में बिजली चोरी रोको
अभियान के तहत छापेमारी की। बिजली चोरी में आठ लोगों पर रिपोर्ट को लिए
तहरीर दी गई। एसडीओ ने अवर अभियंता मोहित लवलानी व लाइनमैन के साथ छापेमारी
की।
गांव मंझना में एसडीओ ने प्रधान देशराज के घर छापा मारा। बिजली बिल
देखने के बाद टीम गांव के अन्य लोगों के घरों की चेकिंग करने चली गई।
छापेमारी के दौरान गांव में आठ लोग बिजली चोरी करते हुए मिले। एसडीओ ने
बताया कि आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।