अलाव से निकली चिंगारी ने गांव अजीजाबाद में 10 झोपड़ियों को जलाकर राख कर दिया। इस घटना में ग्रामीणों का लाखों रुपये की नगदी व जेवरात समेत घरेलू सामान जल गया। फायरब्रिगेड के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
गांव अजीजाबाद में दशरथ सिंह के घर के बाहर बच्चे अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान हवा चलने से अलाव की चिंगारी दशरथ
सिंह के छप्पर में जा गिरी। सुलगते-सुलगते छप्पर में आग लग गई। हवा चलने से आग ने दशरथ सिंह के पड़ोसी रामऔतार, विजय सिंह, पृथ्वीराज, जोराबर, नीलेश कुमार, मुकेश कुमार, सत्यराम, सूरजपाल और रामकिशोर की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया झोपड़ियों को जलता देख आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। फायरब्रिगेड को सूचना देकर हैंडपंपों और नलकूप चलाकर आग बुझाना शुरू कर दी।
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणोें ने आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर एसडीएम कायमगंज, एसओ प्रदीप यादव आदि भी पहुंच गए। एसडीएम ने पीड़ितों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। दशरथ सिंह ने बताया उनके सोने-चांदी के जेवर, नगदी व घरेलू सामान, रामऔतार के 20 हजार, एक बाइक, घरेलू सामान, विजय सिंह का घरेलू सामान, सोने चांदी के जेवरात,
पृथ्वीराज के पांच हजार की नगदी, घरेलू सामान, जोराबर की पांच हजार की नगदी, जेवरात, नीलेश कुमार का घरेलू सामान, मुकेश कुमार की 20 हजार की नगदी, सूरजपाल के 15 हजार की नगदी, जेवरात, घरेलू सामान और रामकिशोर घरेलू सामान, नगदी आदि जल गई। पीड़ितों ने बताया कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।