फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चा वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटन का मामला फंसा

Sun, 25 Oct 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र में एक वार्ड से बीडीसी सदस्यों के पर्चा वापस लेने के बाद चुनाव चिह्न आवंटन किए जाने का मामला प्रशासन के लिए फांस बन गया है। चौथे चरण के चुनाव के चार दिन शेष रह गए हैं। अभी तक इस मामले का निस्तारण नहीं हो सका। अब निर्वाचन आयोग से दिशा निर्देश पाने के लिए प्रशासन प्रकरण को आयोग में भेजने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद ब्लाक इलाके के क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 25 से पूर्व मंत्री व सपा विधायक नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री मोनिका यादव ने पर्चा भरा था। यहीं से चार अन्य प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने के लिए पर्चे भरे थे। मोनिका यादव को छोड़ कर अन्य सभी प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान से हटने के लिए पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद भी एआरओ ने पर्चा वापस लेने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया था।

इसको लेकर जिलाधिकारी से लेकर आयोग तक शिकायतें हुईं। इस मामले में एआरओ से आख्या मांगने पर अपनी रिपोर्ट दे दी।  आरओ ने अभी तक इस प्रकरण में अपनी आख्या प्रशासन को नहीं दी है। मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र मेें चौथे चरण का 29 अक्तूबर को चुनाव होना है। चुनाव में  चार दिन शेष  हैं। अभी तक पर्चा वापस होने के बाद चुनाव चिन्ह आवंटन किए जाने के मामले पर अफसरों ने निर्णय नहीं लिया।
विज्ञापन


इस प्रकरण को जिलाधिकारी ने सीडीओ और अपर जिलाधिकारी को सौंपा है। मामला गंभीर होने के कारण इस प्रकरण को आयोग के पाले में डालने की कवायद चल रही है। पत्रावली को राज्य निर्वाचन आयोग से  दिशा निर्देश पाने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें