फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद पांच साल की बच्ची की हत्या

Mon, 28 Dec 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कथा के दौरान लापता हुई पांच साल की बच्ची को किसी दरिंदे ने हवस का शिकार बनाकर मौत के घाट उतार दिया। उसका शव एक खेत में मिला। पुलिस को डाग स्क्वायड से अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का दावा है कि दरिंदे की पहचान हो गई है। वह जल्द ही शिकंजे में होगा।
विज्ञापन


कायमगंज थाना इलाके के एक गांव की बच्ची रविवार दोपहर एक बजे परिजनों के साथ गांव के मंदिर में भागवत कथा सुनने गई थी। कथा के बाद परिजन घर आ गए, पर बच्ची नहीं आई। परिजनों से सूचना मिलने पर कोतवाल रूम सिंह यादव गांव पहुंचे और कई लोगों के साथ रात दो बजे तक बच्ची की तलाश की, पर कुछ पता नहीं चला।

सुबह गांव के पास ही कालेश्वर के गन्ने के खेत में बालिका का शव मिला। सूचना पाकर कोतवाल के साथ एसडीएम अजीत कुमार, एएसपी आरबी चौरसिया और सीओ प्रकाश कुमार भी मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्ता आस्कर, बच्ची के शव के पास से सूंघता हुआ कुछ दूर नाथूराम के सरसों के खेत में जाकर रुका।
विज्ञापन


यहां पुलिस को खून से सना किसी पुरुष का अंडरवियर मिला। कुछ दूरी पर जाकर कुत्ते ने फिर अहम सुराग उपलब्ध कराए। यहां पुलिस को विनोद के गन्ने के खेत में बालिका से दुष्कर्म के निशानों के अलावा टॉफी का रैपर मिला। पुलिस ने सभी सबूत इकट्ठे कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें