पथरी के आपरेशन के बाद डाक्टर ने मरीज के यूरीनरी ब्लेडर में पट्टी छोड़
दी। तकलीफ होने पर मरीज ने दूसरे नर्सिंग होम में चेकअप कराया। जांच
रिपोर्ट आने के बाद परिजनाें के होश उड़ गए। परिजनाें ने बताया कि डीएम को
मामला बताने के बाद चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
मोहल्ला
अंबेडकर नगर नरकसा निवासी अमित पुत्र रमेश्वर जाटव के यूरीनरी ब्लेडर में
पथरी थी। परिजनाें ने अमित को नवंबर 2013 में आवास विकास कालोनी के
प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां आपरेशन के बाद डाक्टर ने पथरी
निकाल दी। आपरेशन के कुछ समय बाद अमित को फिर दर्द होने लगा। परिजनों ने
उसे प्राइवेट अस्पतालाें में दिखाया।
दवाआें से कुछ दिन आराम मिलता इसके
बाद फि र दर्द शुरू हो जाता। इस बीच पेशाब के साथ धागा निकलने पर परिवार
के लोग डर गए। यह अमित को आवास विकास तिराहा स्थित निजी अस्पताल में लेकर
पहुंचे। डा. अरविंद गुप्ता ने चेकअप के बाद रिपोर्ट दी। इसमें यूरीनर
ब्लेडर में पट्टी पड़ी होने का पता चला। शनिवार को अमित का आपरेशन किया
गया।
यहां यूरीनर ब्लेडर से पट्टी को निकाल दिया गया। अमित के रिश्तेदार
विमल कुमार ने बताया कि वह डीएम से मिल कर नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई
की मांग करेंगे। डा. अरंविद गुप्ता ने बताया कि आपरेेशन करने पर यूरीनर
ब्लेडर में पट्टी मिली थी। इसे निकाल दिया गया। अब मरीज की हालत सही है।