फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत के बाद लगाया जाम

Sun, 18 Oct 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आए युवक की मौत के बाद पुलिस के देरी से पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर जाम खुलवा दिया। लोहिया अस्पताल में परिजनों ने जानकारी करने आए एक युवक को पीट दिया। इससेे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


थाना जहानगंज के गांव रतनपुर निवासी विकास कुमार शनिवार को बाइक से फर्रुखाबाद आया था। रात में लौटते समय इटावा बरेली मार्ग पर हरियाली बाजार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। करीब दो घंटे तक विकास का शव रोड पड़ा रहा। आसपास के लोगाें ने इसकी जानकारी मोहम्मदाबाद पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को लोहिया अस्पताल में रख दिया।

उधर, हादसे के बाद ग्रामीणों ने बरेली इटावा मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत अपने समर्थकों के पहुंचे। कुछ ही देर में मोहम्मदाबाद पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों का कहना था कि चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाए।
विज्ञापन


कोतवाल भीम सिंह जावला ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि वह गाड़ी का पता लगा कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। यहां से परिवार के लोग अस्पताल लौट आए। इस दौरान अस्पताल में मोहम्मदाबाद के गांव नगला भवानी सिंह निवासी राजेश उर्फ टीपू अस्पताल पहुंचकर मृतक के चाचा सुरेंद्र सिंह चौहान से वार्ता करने लगा। परिजनों को शक हुआ कि कही इसकी गाड़ी से तो हादसा नहीं हुआ। इस पर परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें