फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: थप्पड़ मारने के बाद पत्नी को मारी थी कुल्हाड़ी

Mon, 09 Mar 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-8 शिवानी। फाइल फोटो - फोटो : credit
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर में एक वर्षीय बेटी को पीटने पर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ था। कहासुनी के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मार दिए। इसके बाद गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी थी। घटना के बाद वह घर से भाग गया था। बाद में जब उसे पत्नी की मौत की सूचना मिली तो वह कुछ देर बाद खुद ही कुल्हाड़ी लेकर कोतवाली पहुंच गया था।
विज्ञापन


गांव प्रेमनगर निवासी विजय कोरी की पत्नी शिवानी शनिवार सुबह अपनी एक वर्षीय बेटी काव्या को किसी बात पर पीट रही थी। बच्ची को पीटने पर पति विजय ने उसे रोका। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर विजय ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। गुस्सा शिवानी ने भी पलटकर उसे थप्पड़ जड़ दिया।

इससे आक्रोशित विजय ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर शिवानी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवानी को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। शिवानी का मायका गांव घसिया चिलौली में है और प्रेमनगर उसका मजरा है। घटना के बाद से मां सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवानी के तीन भाई और एक बहन है।
विज्ञापन


पिता चंद्रकिशोर ने बताया कि चार वर्ष पहले शिवानी की शादी सामूहिक विवाह समारोह में विजय से हुई थी। आरोप लगाया कि विजय मकान बनाने के लिए उनसे रुपये मांगता था। वह कुछ समय ग्वालियर में उनके साथ तंबाकू फैक्टरी में काम भी कर चुका है। वहां चौकीदार से कहासुनी होने के बाद होली पर घर आ गया था। पुलिस ने महिला के जेठ और देवर को हिरासत में लिया था। इनमें से एक की तबीयत बिगड़ने पर उसे सशर्त घर भेज दिया गया।

क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि गांव घसिया चिलौली निवासी पिता चंद्रकिशोर की तहरीर पर पति विजय कोरी, सास पुष्पा देवी, ससुर रामनिवास और देवर राघव के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि विवाह के बाद से ही शिवानी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था।

फोटो-8 शिवानी। फाइल फोटो- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें