फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पिटाई के बाद युवक का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोपक

विज्ञापन
फोटो-14 सुरजीत। फाइल फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव कन्हऊ पटिया में बुधवार दोपहर को बरातियों से हुए विवाद के बाद जनातियों ने युवक को पीट दिया। इसके बाद युवक का शव उसके घर में ही फंदे से लटका मिला। मां व पत्नी ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। तनाव को देखते हुए कुछ ही देर में गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

गांव कन्हऊ पटिया निवासी दिनेश की पुत्री की जनपद मैनपुरी थाना बिछवां क्षेत्र के गांव लाहूनगर से मंगलवार रात बरात आई थी। बुधवार सुबह विदाई के बाद पिकअप में दहेज का सामान भरकर बराती ले जा रहे थे। दरवाजे के सामने से पिकअप निकलने पर गांव के सुरजीत (32) से पिकअप सवार बरातियों की कहासुनी हो गई। इस पर बरातियों ने सुरजीत की पिटाई कर दी। विवाद की सूचना पर पहुंचे घरातियों ने भी सुरजीत को पीटकर उसी के घर में बंद कर दिया और बाहर से दरवाजे में कुंडी लगा दी। साथ ही प्रधान व 112 पुलिस को भी सूचना दे दी।
पुलिस ने गांव पहुंचकर सुरजीत के घर का दरवाजा खोला तो वह छत में लगे कुंडे से अंगोछे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने उसे फंदे से उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ ही देर में गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

सीओ अजय वर्मा व अन्य पुलिस अधिकारियों ने जांच की। इस दौरान सुरजीत की मां रानी व पत्नी नारायण देवी ने मारपीट के बाद हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सीओ ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अभी परिजन ने तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

ा

फोटो-14 सुरजीत। फाइल फोटो- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें