फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पति से विवाद के बाद मायके जा रही महिला ने रास्ते में डाई पी

विज्ञापन
फोटो-10 लोहिया अस्पताल में साले-बहनोई में हाथापाई के बाद समझाता होमगार्ड। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राखी बांधने मायके जाते समय दंपती में हुए विवाद के बाद रास्ते में महिला ने डाई पी ली। हालत खराब होने पर पहले राजेपुर सीएचसी, फिर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे मायके वाले अस्पताल पहुंच गए। बात बढ़ने पर अस्पताल में साले-बहनोई में हाथापाई हो गई। होमगार्ड और रिश्तेदारों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाने के गांव दोषपुर निवासी सतीश कुमार अपनी पत्नी नन्ही (22) के साथ बृहस्पतिवार दोपहर में बाइक से हरदोई जिले के थाना हुल्लापुर के गांव अमलैया स्थित ससुराल लेकर जा रहे थे। राजेपुर क्षेत्र में दंपती में विवाद हुआ। इस पर सतीश उसे रास्ते में ही उतारकर आगे चला गया। इससे गुस्साई नन्ही ने बैग में रखी डाई निकालकर पी ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
कुछ ही देर में दोबारा पहुंचे पति ने उसे राजेपुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। बहन के डाई पीने की सूचना पर लोहिया अस्पताल में भाई विमलेश कुमार, मां, मौसा आदि लोग पहुंच गए। ससुरालियों के आते ही सतीश अस्पताल से जाने लगा। ससुरालियों ने रोकने का प्रयास किया तो विवाद होने लगा। दोनों पक्ष जब अस्पताल के बाहर बनी रसोई के पास पहुंचे तो साले-बहनोई में जमकर हाथापाई हो गई। परिजन और एक होमगार्ड ने बमुश्किल बीचबचाव किया। नन्ही का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
जहर खाने से युवक की हालत बिगड़ी
फर्रुखाबाद। एटा जिले के थाना जैथरा के गांव भगौनापुर निवासी निर्दोष पाल (25) ने किसी बात पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी सुमन और अन्य परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। (संवाद)

फोटो-10 लोहिया अस्पताल में साले-बहनोई में हाथापाई के बाद समझाता होमगार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें