फोटो-20, अमृतपुर क्षेत्र में बिजली ठीक करने के लिए पेड़ पर चढ़ता कर्मचारी। स्रोत विभाग
- फोटो : संवाद
अमृतपुर। 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन होने से तहसील क्षेत्र के 150 गांवों की बिजली बंद हो गई। बिजली कर्मचारियों ने बाढ़ के पानी में घुसकर लाइन ठीक की।
तहसील क्षेत्र को जाने वाली 33 केवीए लाइन शनिवार रात करीब 12 बजे ब्रेक डाउन हो गई। इसके चलते अमृतपुर, तहसील, राजेपुर व सलेमपुर बिजलीघर बंद हो गई। इससे 150 से अधिक गांव की बिजली गुल हो गई। जेई हरिओम सिंह, शिवम तिवारी ने बाढ़ के पानी में कर्मचारियों से पेट्रोलिंग शुरू कराई। लकूला पावर हाउस के पास तार टूटा हुआ मिला। पानी में घुसकर कर्मचारियों ने लाइन ठीक करना शुरू किया।
अमृतपुर क्षेत्र में पेड़ की डाल लाइन से छू रही थी, जिस पर कर्मचरियों ने पेड़ पर चढ़कर छंटाई का काम किया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे लाइन ठीक कर दी गई। जेई हरिओम सिंह ने बताया कि लाइन सही कर दी गई हैं। बाढ़ क्षेत्र होने के कारण बिजली की सप्लाई रात में दी जाएगी।