फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रांसफार्मर फुंकने से 150 घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर आमिल में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इस ट्रांसफार्मर से करीब 150 घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। रविवार सुबह ट्रांसफार्मर किसी कारण फुंक गया था, जिससे गांव की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों विद्युत विभाग के कर्मचारियों से शिकायत की गई। लाइट न आने पर ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव के रवि पाठक ने बताया कि लाइनमैन ने कहा कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए सौ ग्रामीण बिल जमा होने की रसीद दें, इसके बाद समाधान होगा। ऐसे में ग्रामीण एक- दूसरे से बिजली बिल जमा करने की रसीद मांग रहे हैं। अवर अभियंता मदनचंद्र ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की उन्हें जानकारी नहीं है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें