कायमगंज। तहसील में रेवेन्यू बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध दर्ज किया।
अध्यक्ष बीडी यादव ने 14 नवंबर तक हड़ताल पर रखने की घोषणा की। अधिवक्ताओं ने बताया कि 3 नवंबर को तहसील प्रशासन को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया था, जिसमें न्यायिक कार्यों में अनियमितताओं की शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
निर्णय लिया गया कि रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता 10 से 14 नवंबर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और तहसीलदार व उप जिलाधिकारी न्यायालयों का बहिष्कार करेंगे। बैठक में कैलाश चंद्र आर्य, माधव शुक्ला, फहीम खां, सर्वेश यादव, विमल यादव, अवधेश कुमार, नीरज कुमार, सतीश चंद्र, श्यामवीर सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। (संवाद)