फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी शिक्षा पद्धति अपनाएं जिससे भारत और भारतीयता को बचा सकें : राज्यपाल

Tue, 18 Nov 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-20 एसवी रोजी स्कूल में छात्रा को सम्मनित करते हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ​शिव प्रताप शुक्ला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के जेएनवी रोड स्थित एसवी रोजी स्कूल में सोमवार को 25वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें आए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि ऐसी शिक्षा पद्धति अपनाएं जिससे भारत और भारतीयता को बचा सकें।
विज्ञापन

इससे पहले सिल्वर जुबली समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनमोहक प्रस्तुति दी। समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप ने कहा कि पहले वह फर्रुखाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में आते थे। उन्होंने भाजपा नेता पूर्व मंत्री स्व.ब्रह्मदत्त द्विवेदी व विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांतीय मंत्री स्व.ब्रह्मदत्त अवस्थी को याद किया। वहीं बोेले कि कवि शिवओम अंबर को कुछ भी कहने का अधिकार है।
उन्होंने कहा कि पहले जो इतिहास में पढ़ाया जाता था, उसमें कई अंश भारतीय पृष्ठभूमि के साथ नहीं थे। आज जो शिक्षा की पद्धति है उसमें भारतीयता है। पहले अपने अनुसार इतिहास भी बनाया गया। बोले कि आज जब भारत और भारतीयता के आधार पर लिखने का कार्य होता है तो कुछ लोगों को न जाने कौन सी मिर्च लग जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पब्लिक स्कूल सिर्फ प्राइवेट स्कूल के रूप में जाने जाते हैं। पब्लिक स्कूल में सरकारी व्यवस्था के अनुसार अगर सीटें देने की बात हो तो देनी चाहिए। बोले कि अब एआई का समय आ रहा है। अधिवक्ता भी एआई का प्रयोग करने लगे हैं। इससे पहले राज्यपाल और सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, डॉ.सुरभि, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्र, नगरपालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल आदि ने बच्चों को सम्मानित किया। स्कूल विवरणिका का विमोचन किया गया।
इस दौरान सत्यमोहन पांडेय, राजीव पांडेय, प्रधानाचार्य अक्षय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। अंत में राजपूत रेजीमेंट से आए सैनिकों ने राष्ट्रगान कराया। उधर, मोहम्मदाबाद में राज्यपाल ने दोपहर तीन बजे बाबा नीबकरोरी धाम पहुंचकर नीबकरोरी महाराज के दर्शन किए। पुजारी ने राज्यपाल को दुपट्टा ओढ़ाकर, बाबा की चित्र व कंबल भेंट किया। एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ मोहम्मदाबाद मौजूद रहे।


मोदी माई बॉस...यही व्यवस्था परिवर्तन
व्यवस्था परिवर्तन के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी एक प्रधानमंत्री ने कहा था हम एक रुपया भेजते हैं, लोगों तक 15 पैसे पहुंचते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी व्यवस्था दी कि बैंकों ने घर-घर जाकर जनधन खाता खोला। अब प्रधानमंत्री एक रुपया भेजते हैं तो पूरा रुपया खाते में पहुंचता है। यही व्यवस्था परिवर्तन है। आज दूसरे देश का व्यक्ति कहता है कि मोदी माई बॉस। यही व्यवस्था परिवर्तन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें