फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 32 डीएलएड कॉलेजों में 2900 सीटों पर होंगे दाखिले

Tue, 18 Nov 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कमालगंज। डिप्लोमा ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) 2025 में दाखिले के लिए 24 नवंबर से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे।
विज्ञापन

जिले के 32 डीएलएड कॉलेजों में 2900 सीटें हैं। प्राथमिक स्तर पर बीएड प्रशिक्षितों की भर्ती पर रोक के बाद डीएलएड पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों में रुझान बना हुआ है।

डीएलएड (पूर्व में बीटीसी) बैच 2025 में प्रवेश के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने सोमवार को कार्यक्रम जारी कर दिया। जिसमें 24 नवंबर से 15 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। पूर्ण आवेदन का प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर रखी गई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि होने पर संशोधन का कोई अवसर अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा। इसलिए पूर्ण सतर्कता व सजगता के साथ आवेदन की प्रविष्टियों को पूरित करना होगा।
विज्ञापन


जिले के 32 डीएलएड प्रशिक्षण संस्थानों में 2900 सीटें हैं। शमसाबाद के रोशनाबाद में स्थित सरकारी प्रशिक्षण संस्था जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में केवल 50 सीटें ही हैं। जबकि कि निजी कॉलेजों में अधिक सीटें हैं। दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में चार सेमेस्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें