फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः भूमाफियों के खिलाफ एडीजी ने कार्रवाई के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद की सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसको लेकर एडीजी लॉ एंड आर्डर ने एडीजी जोन व आईजी को पत्र भेजकर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सूबे के एडीजी लॉ एंड आर्डर एस आनंद ने एडीजी जोन जय नारायण व आईजी मोहित अग्रवाल को पत्र भेजकर एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स सक्रिय कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। आईजी ने एसपी को पत्र भेजकर कहा है कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले माफियाओं के नाम के अलावा उनके खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर बुधवार तक आख्या देें।
यह भी कहा है कि भूमाफियाओं से अब तक कितनी भूमि कब्जा मुक्त कराई गई है और कितनी शेष रह गई है इसकी जानकारी दें। जिले के सभी थानों में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें