फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ढहा दिया गया था। इसी तारीख को लेकर 6 दिसंबर को एडीजी ने जिले में पुलिस को सतर्क रहने और अराजकतत्वों पर नजर रखने की नसीहत दी है। पुलिस को सोशल मीडिया पर खास तौर पर सजग रहने के निर्देश दिए। अधिकारियों के साथ सेना के गेस्ट हाउस में बैठक भी की।
विज्ञापन

एडीजी प्रेम प्रकाश नें पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि 6 दिसंबर को पुलिस को एलर्ट रहने की जरूरत है। इसके चलते सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि सोशल मीडिया पर किसी ने आपत्ति जनक पोस्ट डाली तो उसे तत्काल हटवाया जायेगा। यदि हटाने में लापरवाही की तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मंदिर, मस्जिदों और डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश भी पुलिस कर्मियों को दिए। उन्होंने बताया कि किसी तरह की नारेबाजी, स्लोगन पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अयोध्या मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले वाले दिन जैसी सुरक्षा व्यवस्था रही थी, वैसी रहनी चाहिए।
इसके लिए अधिकारियों को सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में पूरे जिले में तैनात किया गया है। सीमाओं पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। बाहरी लोगों और वाहनों को तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। पुलिस फोर्स अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेगा। एडीजी ने एसपी व एएसपी समेत सभी सीओ की पेशी पर तैनात दरोगा व सिपाहियों को मंगलवार व शुक्रवार की परेड में शामिल होने के आदेश दिए हैं। अभी तक पेशी के लोग परेड में शामिल नहीं होते थे।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली में गुरुवार को कोतवाल अजय नरायण सिंह ने व्यापारियों व सभासदों समेत अन्य संभ्रांत लोगों के साथ शांति कमेटी की बैठक की। इसमें 6 दिसंबर को आपसी सौहार्र्द बनाए रखने की अपील की गई। लोगों से कहा गया कि कोई भी गड़बड़ी करने की कोशिश भी करे तो पुलिस को तत्काल सूचना दें। इस दौरान रजत क्रांतिकारी, पप्पन मियां, मुन्नालाल वार्ष्णेय, उमेश चतुर्वेदी, अल्लादीन, रानू शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें