फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अभियंता मीटर पर कार्रवाई की लटकी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक अभियंता मीटर पर कार्रवाई तय
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। धन कमाने के लिए साथी एसडीओ पर अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने में सहायक अभियंता मीटर पर कार्रवाई होना तय है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रशासनिक अधिकारी ने सहायक अभियंता को नोटिस जारी कर जल्द स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।
परीक्षण खंड विद्युत के सहायक अभियंता मीटर अरविंद कुमार का साथी सहायक अभियंता आयुष पाराशर से जुलाई 2019 में कार्यालय में विवाद हो गया था। मारपीट की स्थिति बनने पर अन्य अधिकारियों के हस्तक्षेप से विवाद शांत हुआ था। सहायक अभियंता अरविंद ने फोन पर आयुष पाराशर को धमकी दी थी।
विज्ञापन

इसका ऑडियो वायरल हुआ। आयुष ने अरविंद कुमार के खिलाफ उच्चाधिकारियों से शिकायत की। कार्यालय में 3-3 दिन तक न आने, धन कमाने के लिए अनैतिक कार्यों को करने के लिए दबाव बनाने और मारपीट करने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
तत्कालीन एक्सईएन व अधीक्षण अभियंता ने जांच रिपोर्ट प्रबंध निदेशक आगरा को भेजी थी। प्रबंध निदेशक ने सहायक अभियंता अरविंद कुमार को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन सहायक अभियंता ने स्पष्टीकरण नहीं दिया।
विज्ञापन

अब प्रबंध निदेशक ने दोबारा से नोटिस जारी कर जल्द से जल्द स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। स्पष्टीकरण न देने पर सहायक अभियंता पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ आयुष पाराशर का तबादला हो चुका है। एक्सईएन सुनील कुमार की मृत्यु हो चुकी है। अरविंद कुमार वर्तमान में परीक्षण खंड में तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें