फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस मांस कारोबारी सहित 10 पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को अलग-अलग टीमें बनाकर छापा मारा। इस दौरान बिना लाइसेंस तीन दुकानदार मांस का कारोबार करते मिले। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। एक कारोबारी का लाइसेंस निलंबित किया गया और छह दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की तीन टीमें गठित कर जनपद में मांस कारोबारियों की दुकानदारों पर छापा मारा गया। मुख्य खाद्य निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार, सुभाष तिवारी, संतोष वर्मा, बिजेंद्र कुमार व आशीष वर्मा की टीमों ने अलग-अलग चेकिंग की। इस दौरान शहर से सटे गांव खानपुर में शमशाद, सोताबहादुरपुर में पप्पू कुरैशी व अमृतपुर रोड स्थित नईम खान बिना लाइसेंस मांस का कारोबार करते मिले। इस तीनों दुकानदारों के खिलाफ एडीएम न्यायालय में मुकदमा दायर किया जाएगा।
वहीं, अमेठी मोड़ खानपुर तिराहा स्थित अब्दुल मारूफ की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा नियमों का पालन न करने पर शहर लालसराय स्थित मांस व्यापारी मो.यूसुफ, असलम कुरैशी, फतेहगढ़ में कानपुर रोड गोला कोहना स्थित ताहिर अजीम, शमीम, भूसामंडी के राजू व वनखड़िया स्थित शाकिर कुरैशी को नोटिस दिया गया है। अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि लगातार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें