फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अचरा रोड की रेलवे क्रॉसिंग एक दिसंबर तक सात घंटे के लिए बंद

Sun, 30 Nov 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शमसाबाद-कायमगंज रेलवे स्टेशन के बीच अचरा जाने वाले मार्ग पर समपार संख्या 181बी 30 नवंबर और एक दिसंबर को सुबह नौ से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग पर पैकिंग मशीन से काम किया जाएगा।
विज्ञापन

सात घंटे तक कोई भी वाहन नहीं निकलेगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ जहीर अहमद खान ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से अचरा की ओर से आने वाले वाहन बंबा के किनारे सड़क से होकर अलीगंज मार्ग पर निकलेंगे।
इसके बाद यह वाहन कायमगंज स्टेशन के पश्चिम केबिन से आएंगे। कायमगंज से अचरा जाने वाले वाहनों को अलीगंज मार्ग होकर बंबा के रास्ते अचरा मार्ग पर निकाला जा सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें